Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुणस्तरिय काम के लिये ठेकेदार पर जनता की निगरानी जरूरी : सांसद प्रदीप यादव

 

वीरगन्ज, २३ असोज जनता दर्शन अभियान के शिलशिला में पर्सा क्षेत्र नम्बर १ के प्रतिनिधीसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि सरकारी वजट पर हो रहे विकास निर्माण काम पर जनता कि निगरानी आवश्यक है |

वीरगन्ज महानगरपालिका के वडा नम्बर १६ शीवम टोल में आज स्थानीयवासीयों से बातचीत करते हुये सांसद यादव ने कहा कि ठेकेदार के उपर भी निगरानी  करना जरूरी है । नगवामा शहरी विकास के बजेट से निर्माण होनेवाले सडक का कम अभी तक शुरु नही होने पर सांसद यादवने अस्वासन दिलाया कि छठ पर्ब से पहले सडक का काम शुरु  नही हुआ तो सडक निर्माण के ठेकेदार को ही परिवर्तन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि नगवा गाँउ के सभी सडक  तीन वर्ष के अंदर ढलान करके स्तरोन्नत्ती किया जाएगा ।

यह भी पढें   आज का मौसम

वीरगन्ज महानगर में एशीयाली विकास बैंक के ऋण अनुदान में सन्चालित योजनामें सम्बन्धित निकाय द्वारा वहाँ के जनता के साथ भी सहकार्य करने पर सांसद यादव ने जोड़ दिया | अपनेके सांसद अपनेके द्वार के नारा सहित सन्चालित जनता दर्शन अभियान के क्रम में शीवम टोल के बासिन्दा द्वारा सडक निर्माण में हो रहे अनियमितता की सिकायत संसद यादव समक्ष किया | उनकी सिकायत थी कि महानगरपालिका भी टोल के विकास में कोई रूचि नही ले रही है | समाजवादी पार्टीके इकाइ अध्यक्ष अरुण यादवकी अध्यक्षतामें आयोजित कार्यक्रम में वडा अध्यक्ष श्यामबाबु चौरसीया , स्थानीय अगुवा प्रमोद कर्ण , अशोक पटेल , मुन्ना साह , विकास साह , लालदेव यादव , जनार्दन चौधरी , अशोक सर्राफ, समीर अहमद लगायत के लोगों की उपस्थिती थी ।

यह भी पढें   जीवन एक रंगमंच है, जिसमें प्रत्येक प्राणी का अपना अभिनय है : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *