Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृषक को बचत वा कर्जा के लिये कृषि विकास बैंक से ही कारोवार करना चाहिए : सांसद प्रदीप यादव

 

वीरगन्ज , २४ असोज : जनता दर्शन अभियान अन्तर्गत पर्सा क्षेत्र नम्बर १ के प्रतिनिधीसभा सदस्य प्रदीप यादव ने आज वीरगन्ज महानगरपालिका वडा नम्बर १६ के इनर्वा में स्थानीयवासिन्दा के साथ विचारविमर्श का क्रम जारी रखा है | विचार-विमर्श के क्रम में इनर्वा के स्थानीयवासिन्दा ने अपने टोल की समस्या सांसद महोदय के सामने रखा | इस अवसर पर सांसद यादव ने जनता से आग्रह किया कि कृषक को बचत वा कर्जा के लिये कृषि विकास बैंक के मार्फत कारोबार करना चहिये क्योंकि सहकारी संस्थाओं की बदमाशी इनदिनों बढ़ गयी है |

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

 सांसद महोदय ने कहा कि इनर्वा का विकास बहुत जरुरी है चुकी यह नेपाल भारत की सीमा परता है |  उन्होंने कहा कि इनर्वा का  विकास  से वीरगन्ज का विकास भी बढ़ेगा । इनर्वा के विद्युत पोल में १० दिन के अंदर बल्ब जडान हो जाएगा | समाजवादी पार्टी के जिल्ला सदस्य लालदेव यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के इकाइ अध्यक्ष अरुण यादव, स्थानीय नेतागण सुरेश राम , मकबुल मिया ठकुराइ , रामनाथ राम , हरिशंकर यादव , सबाबुद्धिन अन्सारी , हृदेश पटेल , मुन्ना साह , अशोक पटेल लगायत के लोगों क़ी उपस्थिती थी ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com