Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक्ट्रेस सारा अली खान सुर्खियों में छाई हुई है

 

मुंबई(11 अक्टूबर):   एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है, दिन भर में वो क्या कुछ करती है वो अपने फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती। वहीं सारा अपने फिगर को लेकर भी तारीफे बटोरती है।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वो ओवरवेट थी जिसके बाद उन्होंने खूब पसीना बहाया और बॉलीवुड में कई फिल्में सुपरहिट भी दी।

यह भी पढें   अमेरिका के अटलांटा में होने वाले 'इसा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार' के फाइनल में नेपाल के गीतकार लोकराज अधिकारी चयनित

हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें सारा अली खान का सिंपल लंच दिख रहा है। सारा के इस लंच से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा अपनी सेहत का कितना ध्यान रखती है। सारा की प्लेट में  सालाद है जो बॉडी को फिट रखता है और बॉडी में वीकनेस नहीं आने देता।

सारा अली खान औऱ वरुण धवन इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म कूली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। फ्री समय में वे अपनी फिल्म के सेट्स से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फिल्म का बैंकॉक शेड्यूल पूरा होन के बाद अब इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है। बैंकॉक शूट से भी दोनों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

यह भी पढें   ये अध्यादेश किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ के लिए नहीं वरन नागरिकों के हित के लिए लाया गया है – असिम शाह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *