Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर शख्स बने

 

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है, जिसमें लगातार 12वें साल मुकेश अंबानी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, इस सूची में अडानी पोर्ट्स के मालिक गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। गौतम अडानी ने इस सूची में आठ अंकों की बड़ी छलांग लगाई है। सूची में तीसरे स्थान पर अशोक लेलैंड के हिन्दुजा ब्रदर्स, चौथे स्थान पर शापूर्जी पल्लोंजी ग्रुप के पी. मिस्त्री और पांचवें स्थान पर कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक हैं। उदय कोटक ने पहली बार इस सूची में शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 3.65 लाख करोड़ रुपए फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर (3.65 लाख करोड़ रुपए) है। बीते एक साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 4.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की तीन साल पुरानी टेलिकॉम यूनिट ‘Jio’ 340 मिलियन ग्राहकों के साथ भारत की सबसे बड़ी मोबाइल वाहक कंपनियों में शामिल हो गई है। हालांकि आर्थिक मंदी की आहट के चलते यह साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा और 2019 की सूची में दिग्गजों की कुल संपत्ति में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

छठें स्थान पर एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में छठें स्थान पर एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 14.4 बिलियन डॉलर है। सातवें स्थान पर 14.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एवेन्यू सुपरमार्ट के राधाकृष्णन दमानी हैं। आठवें स्थान पर गोदरेज ग्रुप की गोदरेज फैमिली है, जिनकी कुल संपत्ति 12 बिलियन डॉलर है। वहीं, नौवें स्थान पर 10.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल हैं। 10वें स्थान पर आदित्या बिरला ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम बिड़ला हैं, जिनकी कुल संपत्ति 9.6 बिलियन डॉलर है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 15 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

15.7 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर अडानी सूची में दूसरे स्थान पर रहे गौतम अडानी की संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी कुल संपत्ति 15.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। गौतम अडानी ने आठ पायदान की छलांग लगाकर इस साल की सूची में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। फोर्ब्स के मुताबिक, एयरपोर्ट से लेकर डेटा सेंटर तक के कई तरह के कारोबार की वजह से गौतम अडानी को यह सफलता मिली है। हालांकि 14 अमीरों की दौलत में इस साल 1 अरब डॉलर की कमी आई है। पिछले साल की फोर्ब्स सूची में शामिल 9 अरबपति इस बार सूची में जगह नहीं बना पाए हैं। अजीम प्रेमजी की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है, और वो इस सूची में पिछले साल के दूसरे स्थान से खिसककर इस साल 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com