बलात्कार के आरोप में १४ वर्षीया किशोर गिरफ्तार
कैलाली, १३ अक्टूबर । १३ वर्षीय बालिका के ऊपर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक १४ वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है । बलात्कार संबंधी घटना शनिबार रात ९ बजे का है । पुलिस ने कहा है कि धनगढी उप–महानगरपालिका–४ उत्तरवेहडी निवासी बालिका के ऊपर बलात्कार हुआ है ।
जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के पुलिस प्रवक्ता दक्ष कुमार बस्नेत ने कहा है कि पीडित परिवार द्वारा प्राप्त सूचना के आधार में किशोर को गिरफ्तारी में लिया गया है, घटना के संबंध में थप अनुसंधान हो रहा है । पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि पीडित और पीडक दोनों की स्वास्थ्य परीक्षण धनगढी स्थित सेती प्रादेशिक अस्पताल में की गई है ।

