Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिनी राष्ट्रपति सी का सुझावः नेताओं में आत्म अनुशासन मजबूत होना चाहिए

 

काठमांडू, १३ अक्टूबर । चिनी राष्ट्रपति सी जिङपिङ और सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के शीर्ष नेताओं के बीच भेटवार्ता हुई है । भेटवार्ता के दौरान राष्ट्रपति सी ने कहा है कि नेताओं की आत्म अनुशासन मजबूत होना जरुरी है, तब ही जनता और राजनीतिक पार्टियों के बीच सुमधुर संबंध बरकरार रहेगी । नेकपा के नेताओं के साथ सम्पन्न सामूहिक भेटवार्ता के दौरान विशेषतः नेकपा संबंध नेताओं को लक्षित करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
भेटवार्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेकपा के प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने सी का कथन उल्लेख करते हुए कहा कि जनता, पार्टी और सरकार के बीच समन्वयात्मक संबंध रहना चाहिए, जिसके लिए नेताओं में आत्मअनुशासन होना भी जरुरी है । सी ने कहा है कि सन् १९४९ में चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी के हाथ में सत्ता आने के कारण ही चीन में विकास सम्भव हुआ है, ऐसा नहीं है । उनका कहना है कि जनता के साथ जुड़कर और जनविश्वास हासिल कर ही विकास सम्भव हुआ है । सी ने यह भी कहा है कि जब जनता के साथ मिलकर और जनविश्वास हासिल कर काम किया जाता है, तब सरकार भी मजबूत रहेगी ।
भेटवार्ता में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के अलवा, नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल, प्रचण्ड, वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल, माधव कुमार नेपाल, सचिवायल सदस्य वामदेव गौतम, विष्णु पौडेल, नारायणकाजी श्रेष्ठ, रामबहादुर थापा, प्रदीप ज्ञावली आदि नेता सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *