रौतहट बमकाण्ड के आरोपी कांग्रेस सांसद् अफ्ताव आलम गिरफ्तार
रौतहट, १३ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के सांसद् महोम्मद अफताव आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित आलम को आइतबार सुबह पुलिस ने गौर से गिरफ्तार किया है । सांसद् आरोप के ऊपर आरोप है कि वि.सं. २०६४ साल चैत्र २७ गते रौतहट जिला राजापुर में हुए बमकाण्ड में उनका हाथ है । पुलिस ने कहा है कि पुराने केस के संबंध में अनुसंधान के लिए उनको विफ्तार किया गया है । आलम पूर्व वन मन्त्री भी हैं ।
प्रदेश नं. २ पुलिस प्रमुख डिआईजी प्रद्युम्न कार्की ने आलम गिरफ्तारी की पुष्टि की है । आलम को जिला पुलिस कार्यालय रौतहट में रखा गया है । स्मरणीय है, प्रथम संविधानसभा चुनाव को लक्षित कर बिस्फोट के लिए बम निर्माण हो रहा था, उसी वक्त बम विस्फोट हो गया था । आरोप है कि बिस्फोट में घायल लोगों को आलम ने ही इट्टाभट्टा में ले जाकर हत्या की है । उक्त हत्याकाण्ड में १३ नागरिक (नेपाली और भारतीय) की मौत हो गई थी ।

