राजनीतिक नेतृत्व में दीर्घकालीन सोच नहीं दिखाई दे रही हैः पूर्व राष्ट्रपति डा. यादव
काठमांडू, १४ अक्टूबर । पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ने कहा है कि वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व में दीर्घकालीन सोंच नहीं दिखाई दे रही है । गिरिजाप्रसाद कोइराला फाउण्डेशन की ओर से आइतबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया । उनका मानना है कि स्व. गिरिजाप्रसाद कोइराला में जिस तहर देश बनाने की भीजन और सोच थी, वह आज के किसी भी नेताओं में नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डा. यादव ने कहा कि तत्कालीन माओवादी द्वारा संचालित सशस्त्र द्वन्द्व को शान्ति प्रक्रिया में रुपान्तरण करते वक्त स्व. कोइराला ने जो भूमिका निर्वाह किया, उसको अन्तर्राष्ट्रीय विश्वास और समर्थन प्राप्त था । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन आज के नेताओं में न तो हृदय भी है, न ही भिजन । उन लोगों की दृष्टिकोण ही संकीर्ण हैं ।’ डा. यादव को यह भी मानना है कि शान्ति प्रक्रिया, गणतन्त्र स्थापना, राष्ट्रीयता और प्रजातन्त्र के प्रति स्व. कोइराला में जो निष्ठा और प्रतिबद्धता थी, वह अतुलनीय हैं ।
कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के नेता शेखर कोइराला, रामशरण महत, सुजाता कोइराला आदि वक्ताओं ने स्व. कोइराला के संबंध में अपनी–अपनी धारणा व्यक्त की ।

