Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईपीयु सम्मेलन के लिए राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष तिमिल्सिना सर्भिया प्रस्थान

 

काठमांडू, १४ अक्टूबर । अन्तरव्यवस्थापकीय संघ (आईपीयु) सम्मेलन में सहभागिता के खातिर राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना आइतबार सर्भिया प्रस्थान किए हैं । प्रतिनिधि मण्डल के कुछ सदस्य शुक्रबार ही सर्भिया पहुँच चुके हैं । चिनियां राष्ट्रपति सी जिङपिङ की नेपाल भ्रमण के कारण तिमिल्सिना आइतबार सर्भिया की ओर प्रस्थान किए हैं । उनके साथ में प्रतिनिधिमण्डल के कुछ सदस्य भी हैं ।
आईपीयू में सहभागिता के लिए नेपाली प्रतिनिधिमण्डल में राष्ट्रीयसभा सदस्य खिमलाल भट्टराई और बद्रिप्रसाद पाण्डे एवं प्रतिनिधिसभा सदस्य देवप्रसाद तिमिल्सिना, इन्दुकुमारी शर्मा और रुही नाज हैं । इसीतरह संघीय संसद् सचिवालय की ओर से महासचिव मनोहरप्रसाद भट्टराई, राष्ट्रीयसभा सचिव राजेन्द्र फुयांल, प्रेस विज्ञ अशोक पौडेल भी प्रतिनिधिमण्डल में शामील हैं ।
नेपाल लगायत कूल १७१ राष्ट्र आईपीयु के सदस्य हैं । आईपीयू की १४१ सम्मेलन अक्टूबर १३ से १७ तक जारी रहेगा, जहां राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष तिमिल्सिना भी सम्बोधन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *