स्थानीय निकाय के मातहत विद्यालय शिक्षा आने के वाद शैक्षिक गुणस्तर में हार्सः सांसद् यादव
वीरगंज, १४ अक्टूबर । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि स्थानीय निकाय कें मातहत विद्यालय शिक्षा आने के बाद शैक्षिक गुणस्तर में हार्स आने लगा है, जिसको रोकना बहुत जरुरी हो गया है । उनका कहना है कि जब से शैक्षिक क्षेत्र स्थानीय निकाय के मातहत में आया है, तब से शिक्षकों की अनावश्यक और अनुपयुक्त तबदला की धन्दा शुरु हो गई है और उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ही हाथ है । वीरगंज महानगरपालिका–१५ भेडिया में आयोजित जनता दर्शन अभियान कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा– ‘जिसके चलते शैक्षिक गुणस्तर में भी हार्स आने लगा है ।’ सांसद् यादव ने दावा किया है कि जो शिक्षक लाख रुपैयां नहीं देते, उनको कई दूर तबदला कर दिया जाता है । उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए चयनियत जनप्रतिनिधि ही आज इस तरह के धन्दा में लगे हैं, जो चिन्ता का विषय है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि स्थानीय विद्यालय ‘जनतादेवी हरिहर सरार्फ निम्न माध्यमिक विद्यालय’ में +२ तक की शिक्षा के लिए भी पहल हो रहा है । उसके प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होने आगे कहा– ‘इसके लिए शिक्षा मन्त्रानलय से समन्वय किया जाएगा ।’ साथ में यहां स्थित सरकारी जमीन में खेल मैदान बनाने की प्रतिबद्धता भी सांसद् यादव ने की है । सांसद् यादव ने कहा कि अपने गांव विकास के लिए स्थानीय लोगों ही जागरुक होना जरुरी है ।
वीरगंज महानगरपालिका के कार्यपालिका सदस्य अजय सरार्फ की सभापतित्वप में सम्पन्न कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ईश्वर यादव, शिक्षक महासंघ के केन्द्रीय सदस्य ओमप्रकास सरार्फ, युवा नेता निखिल वर्णवाल, स्थानीय अगुवा रामबाबु गुप्ता, मोहरम मियाँ, भरत साह, अभिरिलाल साह सोनार आदि लोगों की उपस्थिति थी ।


