Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१३ वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में ७ व्यक्ति प्रहरी हिरासत में

 

१८ अक्टुबर, वीरेन्दन्द्रनगर की १३ वर्षीया बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में प्रहरी ने सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया है । जिला प्रहरी कार्यालय का प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक रवि रावल ने जानकारी दिया कि वीरेन्द्रनगर नगरपालिका–३ का २३ वर्षीय लालबहादुर रावत, १९ वर्षीय महेश हमाल, १९ वर्षीय तर्क रिजाल, १८ वर्षीय सुदीप खड्का, वडा नं ४ का २३ वर्षीय धनबहादुर खत्री, बराहताल गाउँपालिका–२ का २३ वर्षीय रोशन वली और २१ वर्षीय नरेश बुढा को हिरासत में लिया गया है ।
पीडित बालिका द्वारा रविवार को दिया गया जाहेरी के आधार पर प्रहरी ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अनुसन्धान शुरु किया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जिला अदालत से १० दिन का समय लेकर अनुसन्धान शुरु कर दिया है । उस बालिका द्वारा दिया गया जाहेरी में उल्लेख है कि मेरे साथ बारी बारी से इनलोगों ने दुव्र्यवहार किया है । आश्विन १५, १६ और २३ गते को इन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है ।
अर्जी पडने के साथ ही प्रहरी ने आवश्यक प्रमाण संकलन कर अनुसन्धान शुरु कर दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *