Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनआरएनए के अध्यक्ष पद पर कुमार पन्त विजयी

 

१८ अक्टुबर, काठमांडू । गैरआवासीय नेपाली संघ (एनआरएनए )के अध्यक्ष पद पर कुमार पन्त विजयी हुये हैं । अध्यक्ष के पद के लिये दूसरे प्रत्यासी कुल आचार्य को पीछे करते हुये पन्त एनआरएनए के अध्यक्ष पद पर विजयी हुये हैं ।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर बद्री केसी, अर्जुन कुमार श्रेष्ठ, सोनम लामा, मन केसी और रविना थापा विजयी हुये हैं । एनआरएनए के महासचिव पद पर हेमराज शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर पन्त समूह का ही महेशकुमार श्रेष्ठ विजयी हुये हैं ।
सचिव में गौरी जोशी, आरके शर्मा विजयी हुये हैं । इसी प्रकार सह–कोषाध्यक्ष में लोक दाहाल और भुमा लिम्बु विजयी हुये हैं । निर्वाचन में नेकपा निकट से कुमार पन्त और काँग्रेस निकट से कुल आचार्य ने प्यानल बनाकर चुनाव लडा था ।
गुरुवार रात ११ बजे से मतगणना शुरु हुआ था । आगामी दो वर्ष के नेतृत्व चयन के लिये हुये निर्वाचन में २५७० मतदाता में २३४० मत गिरा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *