चितवन में अस्पताल तोड फोड करने वाले के ऊपर कारबाई करें : नेपाल चिकित्सक संघ की मांग
२१ अक्टुबर, काठमांडू ।
कात्तिक ३ गते रविवार भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कालेज में उपचार के क्रम में रोगी की मृत्यु होने के बाद मृतक के परिवार ने विरोध प्रदर्शन कर तोड फोड किया है। इस विषय में नेपाल चिकित्सक संघ ने आपत्ति जताई है ।
नवलपुर के मध्यविन्दु नगरपालिका–९ चोरमारा वसन्तपुर की आशा ज्ञवाली को पिनास की समस्या होने के बाद आश्विन २७ गते नाक की शल्यक्रिया की गयी थी । आशा का शनिवार दोपहर को निधन होने के बाद उनके परिवारजन ने बताया कि उसके उपचार ढंग से नहीं हो पाया जिसके कारण आशा की मृत्यु हुयी है । इसके विरोध में आशा के परिवार वालों अस्पताल में प्रदर्शन करते हुये तोड फोड किया था ।

