Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–बंगलादेश व्यापार सम्बन्धी प्राविधिक समिति की बैठक शुरु

 

२२ अक्टुबर, काठमांडू । नेपाल और बंगलादेश बीच सहुलियतपूर्ण व्यापार सम्बन्धी प्राविधिक समिति की बैठक मंगलवार से काठमांडू में शुरु हुयी है । बैठक में दो देश बीच के व्यापारिक सम्भावन की विषय में चर्चा होगी । बताया गया है कि विशेष रुप से क्षेत्रीय उडान, ऊर्जा, जलमार्ग, कृषि उत्पादन का निकासा, खाद्य सुरक्षा, नेपाली धागा निकासा तथा दोनों देशों के बीच उपभोग्य वस्तु का आयात निर्यात के सम्बन्ध में चर्चा होगी ।
उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय का सहसचिव नवराज ढकाल ने बताया कि बैठक में दोनों देशों के बीच का व्यापार विस्तार के सम्बन्ध में ठोस निर्णय किया जायेगा । बंगलादेश वाणिज्य मन्त्रालय की सह सचिव सरिफा खान ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार प्रवर्द्धन के सम्बन्ध में इससे पहले भी चर्चा हो चुकी है । इसलिये आशा है कि इस बैठक से महत्वपूर्ण निर्णय किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com