Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली की स्वास्थ्य रिपोर्ट गोप्य !!

 

काठमांडू, १ नवम्बर । स्वास्थ्य में समस्या आने के कारण गत बुधबार ग्राण्डी इन्टरनेशनल हस्पिटल में भर्ती हुए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली डिस्चार्ज हो गए हैं । बिहीबार शाम एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए हस्पिटल ने कहा है कि प्रधानमन्त्री की स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है । लेकिन कुछ अनलाइन मीडिया एवं सामाजिक संजालों में उनकी यथार्थ स्वास्थ्य अवस्था संबंधी प्रसंग को लेकर प्रश्न भी उठने लगा है ।
ग्राण्डी अस्पताल के मेडिकल निर्देशक डा. चक्रराज पाण्डे ने कहा कि उपचार के दौरान अस्पताल में प्रधानमन्त्री ओली की मृगौला की डालाइसिस बिहीबार की गई है और उनकी अवस्था सामान्य है ।

यह भी पढें   शब्दों के घाव दिखाई नहीं देते, लेकिन दिल में उम्र भर रहते हैं : बिमल सरार्फ

लेकिन समाचार स्रोत का कहना है कि बुधबार भी प्रधानमन्त्री ओली की डायलाइसिस की गई थी, इसके बारे में प्रधानमन्त्री सचिवालय और अस्पताल ने कुछ भी नहीं कहा और घटना को गोप्य रखा गया ।

बिहीबार शाम आयोजित पत्रकार सम्मेलन में निर्देशक डा. पाण्डे ने कहा है– ‘प्रधानमन्त्री तो हैं, लेकिन मरीज की कुछ गोपनियता भी होती है । परिवार की कुछ रिजर्भेसन होती है । उनकी अवस्था सामान्य है । कुछ भी गोप्य नहीं है । लेकिन परीक्षण के क्रम में प्राप्त सभी रिपोर्ट को सार्वजनिक करना ठीक नहीं है । मरीजों की गोपनियता को भी सम्मान करना चाहिए ।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

प्रधानमन्त्री ओली की स्वास्थ्य रिपोर्ट गोप्य रखने के कारण सामाजिक संजाल में प्रश्न उठने लगा है कि वह देश के प्रधानमन्त्री हैं, उनकी सम्पूर्ण स्वास्थ्य विवरण सार्वजनिक होना जरुरी है । लोगों का कहना है कि प्रधानमन्त्री की यथार्थ स्वास्थ्य अवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करना जनता की अधिकार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com