Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साझा पार्टी की ओर से भक्तपुर–१ में २८ वर्षीय सुरज प्रधान उम्मीदवार

 

भक्तपुर, १ नवम्बर । आगामी मार्गशीर्ष १४ गते के लिए तय उपनिर्वाचन में भक्तपुर १ प्रदेशसभा के लिए साझा पार्टी ने सुरज प्रधान को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है । पार्टी प्रवक्ता सुर्यराज आचार्य के अनुसार पार्टी के लिए भक्तपुर संयोजक भी रहे प्रधान को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है ।
२८ वर्षीय प्रधान समाजसेवी एवं वातावरण संरक्षण अभियानकर्ता के रुप में परिचित हैं । वह वातावरण मैत्री इट्टा निर्माणकर्ता एवं उद्यमी भी हैं । प्रधान ने घोषणा किया है कि अगर वह निर्वाचित होेंगे तो सांसद् के बापत प्राप्त होनेवाला सम्पूर्ण पारिश्रमिक स्थानीय विकास निर्माण में ही खर्च करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *