नेकपा द्वारा सचिवालय बैठक आह्वान, उम्मीदवारों की नाम होगी फाइनल
काठमांडू, २ नवम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने पार्टी सचिवालय बैठक आह्वान किया है । आज शनिबार १० बजे के लिए बैठक का समय तय है । बैठक प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में होने जा रहा है । बालुवाटार स्रोत अनुसार आगामी मार्गशीर्ष १४ गते होने जा रहे उप–निर्वाचन पर बैठक केन्द्रीत रहेगी । बताया जा रहा है कि आज सम्पन्न होनेवाला बैठक से उप–निर्वाचन के उम्मीदवारों की नामावली फाइनल होगी ।

