आलम को आजीवन जेल सजा !
काठमांडू, २ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के सांसद् मोहम्मद अफताब आलम को आजीवन जेल सजा करने के लिए नेपाल पुलिस ने सुझाव दी है । १२ साल पहले रौतहट जिला राजापुर–४ स्थित इट्टा भट्टा में बम बिस्फोट संबंधी घटना में अनुसंधान करनेवाले पुलिस अधिकारियों ने आलम को दोषी मानते हुए आजीवन जेल सजा की राय–सुझाव के साथ अपना अनुसंधान प्रतिवेदन शुक्रबार रौतहट सरकारी वकिल कार्यालय में पेश किए हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय रौतहट द्वारा की गई अनुसंधान ने पुष्टि किया है कि वि.सं. २०६४ चैत्र २७ गते हुए बमकाण्ड में आलम दोषी हैं और उक्त घटना में कुछ लोग मारे गए हैं । रौतहट पुलिस प्रवक्ता डीएसपी नवीन कार्की ने कहा है कि अनुसंधान खत्तम हो चुका है और प्रतिवेदन भी सरकारी वकिल कार्यालय को दे दिया है । उनके अनुसार बमकाण्ड में रौतहट सरुअठ्ठा निवासी ओसी अख्तर और त्रिलोक सिंह मारे गए थे और सर्लाही निवासी सफी अहमद सहित अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए थे, इस बात की पुष्टि हो गई है ।
पुलिस ने अपने अनुसंधान प्रतिवेदन में कहा है कि दो व्यक्तियों की हत्या करने के आरोप में आलम के विरुद्ध कर्तव्य जान मुद्दा और घायल बनाने की आरोप में जान लेनेवाला उद्योग संबंध में मुद्दा पंजीकृत करना चाहिए । समाचार स्रोत का कहना है कि आलम के साथ अन्य १० लोगों के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत करने का सुझाव पुलिस प्रतिवेदन में है ।
अब सरकारी वकिल कार्यालय पुलिस प्रतिवेदन को अध्ययन करेगी, उसमें उल्लेख तथ्य–प्रमाण के आधार में आलम विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत करना है या नहीं, इसका निर्णय भी सरकारी वकिल कार्यालय ही करेगी ।

