Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली के सुरक्षा अधिकृत ‘जुवा–खाल’ से गिरफ्तार

 

काठमांडू, २ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के सुरक्षा अधिकृत (एडिसी) राजेन्द्र शाही जुवा खोलते वक्त (जुवाखाल से) गिरफ्तार हो गए हैं । शाही नेपाली सेना के मेजर हैं, काठमांडू पुलिस परिसर टेकु ने शाही सहित शुक्रबार शाम अन्य ८ लोगों को जुवाखाल से गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार होनेवाले अन्य व्यक्ति हैं– बुद्धिलाल मगर, मानकाजी गुरुङ, सोमबहादुर मगर, धर्म शाही, किरणजंग शाही, निरज राणा और जीतबहादुर गुरुङ । शामाखुशी स्थित सोमबहादुर मगर के घर में जुवा खेलते वक्त पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने यह भी कहा है कि गिरफ्तार लोगों के पास रहे १ लाख ५९ हजार ३ सौ रुपैयां भी बरामद की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com