Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व सभामुख महरा कारागार चलान

 

काठमांडू, ५ नवम्बर । संसद् सचिवालय में कार्यरत महिला कर्मचारी रोशनी शाही के ऊपर बलात्कार प्रयास करने की आरोप में पूर्व सभामुख कृष्णबहादुर महरा को डिल्ली बजार कारागार चलान किया गया है । सोमबार अदालत ने उनको पूर्वपक्ष के लिए थुना में रखने के लिए आदेश दिया था, अदालती फैसला के अनुसार उनको कारागार चलान किया गया ।
काठमांडू जिल्ला अदालत के मुख्य न्यायाधिश सुदर्शनराज पाण्डे की इजलास में सोमबार थुनछेक बहस होने के बाद महरा को पूर्वक्ष के लिए थुना में रखनेका आदेश दिया गया । महरा को डिल्ली बजार स्थित कारागार ‘क सेल’ में रखा गया है ।
स्मरणीय है, बलात्कार प्रयास के आरोप में महरा को गत आश्वीन १९ गते अदालती आदेश अनुसार नियन्त्रण में लिया गया था । गिरफ्तार होने के बाद उनको सिंहदरबार स्थित पुलिस वृत्त में रखा गया था, लेकिन स्वास्थ्य में समस्या दिखाते हुए वह कुछ दिनों से नर्भिक अस्पताल में भर्ती होकर रह रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *