अर्थमन्त्री के गलत नीति के कारण देश की आर्थिक क्षेत्र धरासायीः यादव
वीरगंज, ५ नवम्बर । समाजवादी पार्टी के संघीय सांसद् प्रदीप यादव ने कहा है कि वर्तमान अर्थमन्त्री की गलत नीति के कारण देश की आर्थिक अवस्था धरासायी होती जा रही है । वीरगंज में आयोजित वीरगंज–जीतपुर गौशाला की ११३वें वार्षिक साधारण को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि वर्तमान अर्थमन्त्री को विद्वान अर्थमन्त्री के रुप में देखा जाता है, लेकिन उनकी गलत मौद्रिक नीति कारण देश की उद्योग–व्यापार संकटग्रस्त हो होती जा रही है ।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान अवस्था आर्थिक मन्दी से गुजर रहा है, ऐसी अवस्था में सरकारी नीति के विरुद्ध सभी उद्योग व्यापारी को संगठित होना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि राष्ट्र बैंक की नीति भी राहत देनेवाला नहीं है, व्यपारियों को आहत बनाने जैसा है । लेकिन उनका कहना है कि बैंक सञ्चालकों लिए यही अवस्था स्वर्णिम काल साबित हो रहा है । अर्थमन्त्री को ‘टिके नेता’ की संज्ञा देते हुए सांसद् यादव ने कहा कि व्यापरियों की श्राप के कारण वह अपनी पद से जल्द ही मुक्त हो रहे है ।
सांसद् यादव ने कहा कि वीरगंज की विकास और आर्थिक गतिविधि को सुरक्षित बनाने के लिए वह काम करे हैं और इसके लिए वह हरदम प्रतिबद्ध भी हैं । उनका यह भी मानना है कि गौशाला संचालन संचालन धार्मिक, आर्थिक और वैज्ञानिक रुप में भी पवित्र कार्य है ।
गौशला संचालक समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार संघाई की अध्यक्षता में सम्पन्न कायक्रम में शिशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश सभा सदस्य ओम प्रकाश शर्मा और रमेश पटेल, वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, संचालक समिति बाबुलाल चचान और रमेश अग्रवा आदि व्यक्ति उपस्थित थे । उन लोगों ने भी गौशला विकास के बारे में अपनी–अपनी धारणा व्यक्त की ।

