सरकार की उदारता के कारण पूर्व प्रदेश प्रमुखों ने दो वर्ष तक काम कियाः प्रचण्ड
५ नवम्बर, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने बताया कि नेकपा पार्टी उदार होने के कारण पूर्व सरकार द्वार नियुक्त प्रदेश प्रमुखों को दो वर्ष तक काम करने दिया । बाँके में आयोजित पत्रकारों के साथ साक्षात्कार कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि हमारी सरकार उदार और नरम होने से और किसी का मन न दुखे इसलिये उनलोगों को दो वर्ष तक काम करने दिया है । अभी प्रमुखों का परिवर्तन करना उचित समझकर परिवर्तन किया गया है । यह बात सरकार के क्षेत्राधिकार अन्तर्गत पडता है । इस विषय को बहुता बडा बनाने की आवश्यक्ता नहीं है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि के रुप में प्रमुखों द्वारा काम किया जाता है इसलिये सरकार परिवर्तन के बाद प्रमुखों का परिवर्तन सामान्य प्रचलन है । उन्होंने कहा कि अन्य देशों में तो सरकार परिवर्तन के बाद प्रमुख स्वतः रिजाइन देते हैं ताकि सरकार को काम करने में सहजता हो । प्रचण्ड ने बताया कि सत्ता साझेदार दल उपेन्द्र यादव के साथ चर्चा करके ही यह निर्णय लिया गया है ।

