Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ मुख्यमन्त्री कार्यालय में ताला लगाने पहुँचे ४३ पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम, ५ नवम्बर । प्रदेश नं. २ स्थित मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय ताला लगाने के लिए पहुँचे ४३ पूर्व अस्थायी शिक्षकों को प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आन्दोलनरत शिक्षकों ने मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी भीतर जाने में अवरोध किया था, इसी दौरान अस्थायी शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के साथ ४३ शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
आन्दोलनरत शिक्षकों का कहना है कि सेवा निवृत्त संबंधी निर्णय को वापस करने के लिए प्रदेश सरकार को पहल करनी चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रदेश सरकार ने कुछ भी नहीं किया, इसीलिए ताला लगाना पड़ा । गिरफ्तार होने के बाद शिक्षको ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भी नारेबाजी की है । एधर जिला पुलिस कार्यालय धनुषा का कहना है कि कर्मचारियों को भी अवरोध करने के कारण उन लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा है । गिरफ्तार हानेवालों में से १३ महिला अस्थायी शिक्षक भी हैं ।
आन्दोलनरत शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने षडयन्त्रपूर्ण ढंग से शिक्षक सेवा आयोग की परीक्षा देने के लिए बाध्य किया और अयोग्य करार देकर सेवा से हटा दिया । उन लोगों ने यह भी कहा है कि विगत की सम्झौता कार्यान्वयन करने के बदले सरकार ने नयां विधेयक लागू कर वर्षों से सेवारत शिक्षकों की भविष्य के ऊपर खेलवाड किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed