भारतीय मिडिया का दावीः सात आतंकवादी नेपाल होकर भारत प्रवेश
५ नवम्बर, काठमांडू । भारतीय गुप्तचर निकाय ने दावी किया है कि नेपाली भूमि होते हुये सात आतंकवादी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवेश किया है ।
भारतीय गुप्तचर निकाय को उदृत करते हुये भारतीय सन्चारमाध्यम ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद सम्बन्धी विवाद में अदालत द्वारा फैसला सुनाने का समय नजदिक आ गया है । जिसके कारण भारत में आतंकवादी हमला का खतरा बढ गया है ।
कुछ भारतीय संचारमाध्यम आजतक का दाबी है कि गुप्तचर निकाय द्वारा सुचित किया गया है कि हाल में ही सात आतंकवादी नेपाल से भारत प्रवेश किया है ।
उनके अनुसार नेपाल होते हुये भारत प्रवेश करने वाले आतंकवादियों में से पांच का पहचान हो गया है ।
पहचाने गये आतंकवादी इस प्रकार हैं ः– मोहम्मद याकुब, अबु हमजा, मोहम्मद शाहबाज, निसार अहमद और मोहम्मद कौमी चौधरी । समाचार ने जानकारी दिया है कि वे लोग अयोध्या या गोरखपुर में छुपकर बैठे हैं । वे लोग पाकिस्तानी है ।

