Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर जतुआ के गौशाला में गौपाष्टमी महोत्सव मनाया गया ।

 

विराटनगर । बरुनमाला । बुधवार को विराटनगर 18 सिथत जतुआ के श्री कृष्ण गौशाला सदन में गौपाष्टमी महोत्सव धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महोत्सव में मौजूद श्रद्धालुओं ने गौ पूजन, गौ परिक्रमा, हवन कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर भगवान राधाकृष्ण के युगलजोड़ी की पूजा अर्चना श्रद्धापूर्वक की गयी। पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण की गयी। कार्यक्रम में मौजूद गौ सेवा सदन के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद राठी निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि गौशाला का स्थापना विक्रम संवत 2042 में की गयी। जिसके बाद हर वर्ष गौपाष्टमी महोत्सव मनाया जाता है। इस गौशाला में 271 गाय है जिसकी सेवा जनकल्याण के उददेश्य से की जाती है। विराटनगर के रानी में अवसिथत उक्त गौशाला में नित्य लोग गौ सेवा हेतु पहुंचते है और यथा संभव दान देते है। महोत्सव कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौ सेवा सदन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार डालमिया, महासचिव गोविंद प्रसाद झुनझुनवाला सह सचिव अशोक अटल सकि्रय दिखें। महोत्सव के शुभारंभ पर रानी थाना के इंस्पेक्टर कबीन्द्र कार्की, नंदकिशोर तपडि़या, महेश कुमार सिंघानिया, आत्माराम खेतान, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, ताराचन्द्र खेतान, महावीर प्रसाद तोदी, राजू सिंघानिया, रमेश लखोटिया, राजेश गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com