Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष तिवारी का मोरंग जिला अदालत में बयान दर्ज ।

 

विराटनगर।२१, नोवेम्वर, बरुनमाला ।नेपाल के प्रसिद्ध व्यवसायी तुलसीराम के अपहरण के मामले में पिछले 12 दिनों से मोरंग पुलिस के हिरासत मे रहे जोगबनी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भोलाशंकर तिवारी मोरंग जिला अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के पश्चात अररिया के लोजपा विधायक जाकीर अनवर बैराग के मामले में सरकारी वकील ने बहस की। समय अभाव के कारण बहस का कार्यक्रम गुरूवार के लिए निर्धारित की गयी है। बुधवार को भी न्यायालय परिसर में अदालत के आदेश को जानने काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए इस दौरान न्यायालय परिसर में मोरंग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पुक्ता इंतजाम किया था। ज्ञात हो कि मोरंग पुलिस ने पिछले 11 वर्ष पूर्व हुए तुलसीराम अग्रवाल के अपहरण के मामले में अररिया के लोजपा विधायक जाकीर हुसैन खान तथा जोगबनी नगर पंचायत के पूव्र अध्यक्ष भोलाशंकर तिवारी को नेपाल के झापा जिला अन्तर्गत काकरभीटटा से गिरफतार किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *