डेंगू का प्रकोप जारी, रोजाना सामने आ रहे 100 मामले
काठमान्डू

राजधानी काठमांडू में डेंगू का प्रकोप जारी है यहां रोजाना औसतन 100 मामले डेंगू के आ रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि डेंगू बुखार से पीड़ित लगभग 100 मरीज औसतन रोजाना काठमांडू के अस्पतालों में जा रहे हैं। सुखराज उष्णकटिबंधीय और संक्रामक रोग अस्पताल में नैदानिक अनुसंधान इकाई के प्रमुख डॉ शेर बहादुर पुन ने गुरुवार को कहा लगातार एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉनसून के बाद ये हुआ है।

