वाइवाइ प्रवद्र्धन के लिये किसी भी प्रकार का अभियान जरुरी नहींः चौधरी ग्रुप
८ नवम्बर, काठमांडू । चौधरी ग्रुप ने स्पष्ट करते हुये कहा कि वाइवाई चाउचाउ के प्रवद्र्धन के लिये किसी भी प्रकार का अभियान समावेश कराने का योजना नहीं है । चौधरी ग्रुप ने बताया कि विगत कुछ दिनों से सन्चार माध्यम में ‘बलियो नेपाल’ अभियान के सन्दर्भ में विशेष रुप से वाई वाई चाउचाउ का नाम आ रहा है जिसपर चौधरी ग्रुप का विशेष ध्यानाकर्षण हुआ है । उन्होंने बताया कि विगत ४० वर्षों से उत्पादित विश्वव्यापी प्रसिद्ध ब्राण्ड वाईवाई के लिये किसी भी प्रकार का अभियान आवश्यक नहीं है ।
चौधरी ग्रुप का जनरल म्यानेजर मधुसूदन पौडेल ने विज्ञप्ति जारी करते हुये कहा कि ‘चौधरी फाउन्डेन द्वारा संचालित किसी भी प्रकार के क्रियाकलापों में कोई भी व्यवसायिक गतिविधियां संचालित नहीं होगी । उन्होंने जानकारी कराते हुये कहा कि यह हमारी स्पष्ट नीति है ।
चौधरी ग्रुप ने स्पष्ट करते हुये कहा कि नेपाल में सुरक्षित तथा पौष्टिक उत्पादनों की उपलब्धता सर्वसुलभ बनाने के लिये तथा स्वस्थ उत्पादनों की मांग वृद्धि के उद्देश्य से यह बलियो नेपाल का स्थापना हुआ है, जो एक स्वतन्त्र और गैर नाफामुलक संस्था है ।

