Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के सडक पर चांदी की वर्षा, वर्षा नेपाल से होने की आशंका

 

८ नवम्बर, काठमांडू । नेपाल–भारत के सीमाना भारत के सीतामढी जिल्ला स्थित सुरसन्ड के ग्रामिण इलाका स्थित लगभग तीन किलोमिटर सडकखण्ड में चांदी की वर्षा हुयी है । बुधवार सुबह सडक में लोगों का चहल पहल होने बाद पता चला कि सडकों में चांदी की वर्ष हुयी है । चांदी के छोटे छोटे टुकडे को चुनने के लिये लोग सडक में उमड पडे हैं । परीक्षण के क्रम में पता चला कि जो चांदी का टुकडा सडक में है वह शुद्ध है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी जनकपुरधाम द्वारा जनक चौक पर रक्तदान

इतना अधिक चांदी सडक में मिलने के बाद प्रशासन भी छानवीन शुरु कर दिया है । आखिर इतने सारे चांदी सडक पर आये कहां से ? भारतीय सन्चार माध्यम ने जानकारी दिया कि मंगलवार के रात से ही सडक पर चांदी मिलने लगा है । कुछ परिवार तो रात से ही चांदी को चुनने में लगे हुये हैं ।

बुधवार सुबह और लोग जैसे जैसे गांव में खबर फैली, सब सडक पर चांदी चुनने आ गये । स्थानीय बासियों ने बताया कि सडक में कुल ५० किलो से भी अधिक चांदी पाया गया है । चांदी सडक पर कहां से आया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है पर अनुमान लगाया जा रहा कि नेपाल से भारत के तरफ जा रहे तस्करों के चांदी रखा हुआ बोरा खुल जाने से चांदी सडक में गिरा होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com