Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी को अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल पहुँचाया गया

 

डडेलधुरा, ९ नवम्बर । चिकित्सा शिक्षा सुधार संबंधी विभिन्न मांग के साथ १७वें अनशन पर बैठे डा. गोविन्द केसी को अनशनल स्थल से उठाकर डडेलधुरा स्थित जिला अस्पताल पहुँचाया गया है । स्वास्थ्य में समस्या आने के कारण उनको अनशस्थल (निजी घर) से उठाकर अस्पताल में पहुँचाया गया है ।
विगत ५ दिनों से डा. केसी अनशनरत हैं । जब से (कार्तिक १८ गते) डा. केसी अनशन पर बैठे हैं, तब से दैनिक उनके समर्थन में जिला सदरमुकाम में प्रदर्शन होता आ रहा है । प्रदर्शन में उतर आनेवाले स्थानीय बासियों का कहना है कि डा. केसी की मांग जायज है, उसको तत्काल सम्बोधन होना चाहिए । नागरिक समाज डडेलधुरा की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है ।
समर्थको ने बिहीबार मौन जुलुश प्रदर्शन किया था, शुक्रबार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया । इसके साथ साथ जिला प्रशासन कार्यालय डडेलधुरा मार्फत प्रधानमन्त्री, स्वास्थ्य मन्त्री और शिक्षा मन्त्री को ज्ञापनपत्र भी दिया गया है । डा. केसी की ७ सूत्रीय मांग तत्काल सम्बोधन होना चाहिए, डडेलधुरा मेडिकल कॉलेज संबंधी निर्णय तत्काल होनी चाहिए, डा. केसी की जीवन रक्षा होनी चाहिए, डडेलधुरा जिला अस्पताल में दरबन्दी के अनुसार चिकित्सकों की व्यवस्था होनी चाहिए जैसी विभिन्न मांग ज्ञापनपत्र में समेटा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed