Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ नेपाल के भीतर है ?! अन्यौलता महसूस होती हैः मुख्यमन्त्री राउत

 

काठमांडू, ९ नवम्बर । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री केन्द्र सरकार के प्रति आक्रोशित दिखाई दिए हैं । उनका कहना है कि केन्द्र सरकार उनके नेतृत्व में रहे प्रदेश सरकार के प्रति सम्पूर्ण रुप में गैरजिम्मेदार है और द्वैध चरित्र भी दिखाई दे रही है । उनका मानना है कि केन्द्र सरकार की रवैया प्रदेश नं. २ नेपाल के भीतर है या नहीं ? इस प्रश्न को सोचने के लिए बाध्य करती है । शनिबार जनकपुर में आयोजित नेपाल साहित्य उत्सव को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि देश भौगोलिक रुप में तो एकीकरण हो गई है, लेकिन भावनात्मक रुप में एकीकरण नहीं हो पाया है । उन्होंने कहा कि देश में कूल ७ प्रदेश हैं, उसमें से ६ प्रदेशों में नेकपा नेतृत्व में ही सरकार है, लेकिन प्रदेश नं. २ में अलग पार्टी के नेतृत्व में सरकार होने के कारण अन्य प्रदेशों की तुलना में समान व्यवहार प्रदेश नं. २ को नहीं मिल रहा है ।

यह भी पढें   सचिवालय बैठक में पारित हुई एमाले की चुनाव समीक्षा और पार्टी पुनर्जागरण रिपोर्ट

मुख्यमन्त्री राउत के अनुसार बजेट की उपलब्धता, अन्य सेवा–सुविधा की वितरण आदि में केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश नं. २ सरकार के उपर विभेद हो रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘अमेरिका जाने के लिए मैंने राहदानी निर्माण प्रक्रिया शुरु की, नहीं बन पाया । लेकिन शेरधन राई लगायत अन्य मुख्यमन्त्री कई बार विदेश भ्रमण कर आ चुके हैं । क्या यह असमान व्यवहार नहीं है ?’ उनका यह भी मानना है कि आज भी प्रदेश सरकार में कर्मचारियों की अभाव है ।

यह भी पढें   आज का पंआज दिनाक 22 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

मुख्यमन्त्री राउत को कहना है कि कानू निर्माण, विकास निर्माण तथा सामाजिक रुपान्तरण जैसे किसी भी विषय में केन्द्र सरकार की ओर से सहयोग नहीं मिल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com