Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़े गए चीनी नागरिक और लामा,

 

उत्तराखंड के चंपावत में इमिग्रेशन चेकपोस्ट के कर्मियों ने अवैध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश करते एक चीनी नागरिक और मंडी (हिमाचल) निवासी लामा को पकड़ा है। थानाध्यक्ष जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं 3 पासपोर्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बृहस्पतिवार शाम इमिग्रेशन चेकपोस्ट कर्मी और शारदा बैराज पुलिस कर्मी संयुक्त रूप से सीमा पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच, दो लोग नेपाल की ओर से पैदल भारत की ओर आ रहे थे।

संदेह होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो उनमें से एक चीनी नागरिक प्रतीत हुआ। उसके पास पासपोर्ट एवं वीजा नहीं था और ना ही किसी तरह की आईडी और दस्तावेज थे। पूछताछ में सुरक्षा और खुफिया तंत्रों को भाषा की दिक्कत के चलते एक्सपर्ट की मदद ली गई।

यह भी पढें   माँ ब्रह्मचारिणी :नवरात्र का दूसरा दिन : संकल्प से सिद्धि की ओर : श्वेता दीप्ति

इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि चीनी नागरिक जीसौंग (39) के पास पासपोर्ट एवं वीजा नहीं था। वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का दोषी पाया गया है। इमिग्रेशन कंट्रोल सिस्टम से चेक करने पर पता चला कि उक्त चीनी नागरिक 2017 में तीन माह के लिए वैध वीजा पर दिल्ली (भारत) आया था। उसके साथ पकड़ा गया लामा तेवांग सौंगपोंग (32) पुत्र ग्यांपा निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।
उसके पास केवल आधार कार्ड मिला है। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी ने बताया कि तेवांग पर चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने का जुर्म साबित हो रहा है। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी ने उक्त दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया चीनी नागरिक धार्मिक प्रवृत्ति का है। वह देहरादून जाने के लिए काठमांडू से भारत आ रहा था। उसके साथ पकड़ा गया लामा उसे पैदल नेपाल से भारत ला रहा था। वे मान रहे थे कि नेपाल से भारत आने वाली बसों में सघन चेकिंग के चलते पैदल आने से वे आसानी से भारत में प्रवेश कर सकेंगे।

पहले भी पकड़े गए हैं चीनी नागरिक
चीनी नागरिकों के नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश की यह पहली घटना नही है। एक लामा (मूल रूप से चीन अधिकृत तिब्बत निवासी) के साथ पहले भी चीनी नागरिकों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश का प्रयास किया था। 25 जुलाई 2019 को चीनी नागरिक केत्से सांयाल , जिनचांग ल्याओ , हाइपिन नी , सुन्जेन वैंग और वैंग ग्वेंग कैन को इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया गया था। उक्त सभी अभी जेल में हैं।

यह भी पढें   मां दुर्गा की आराधना से जगाएं सद्भाव की ज्योति : बिमल सरार्फ

अमरउजाला से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com