Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन के ऊपर चलचित्र बनाने के लिए सांसद् यादव ने किया आग्रह

 

वीरगन्ज, १० नवम्बर । पर्सा क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् एवं समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि मधेश आन्दोलन संबंधी विषय को समेटकर चलचित्र बनाना चाहिए । उनका कहना है कि देश के कूल जनसंख्या में आधा तराई–मधेश का है, जहां कि अपनी ही भाषा, संस्कृति, सभ्यता और इतिहास भी है, इसके ऊपर चलचित्र निर्माण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना चाहिए । वीरगंज में आयोजित चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव समापन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने नेपाली सिने जगत से ऐसा आग्रह किया ।

सांसद् यादव ने कहा कि छापा और इलेक्ट्रोनिक मीडिया की तुलना में चलचित्र मीडिया सयों गुणा शक्तिशाली होती है, इसीलिए मधेश की इतिहास के ऊपर चलचित्र बनाकर राष्ट्रीयता को मजबूत बनाना आज की आवश्यकता है । उनका यह भी कहना है कि मधेशी समस्या पर मीडिया जगत गम्भीर नहीं है, प्राथमिकता में नहीं पड़ती है । उन्होंने आगे कहा– ‘अब नेपाली चलचित्र में मधेश की भाषा, कला, संस्कृति, रहन–सहन, इतिहास और वीरता की गाथा समावेश होना चाहिए, तब ही मधेश में नेपाली चलचित्र को सम्मान मिलेगी ।’

यह भी पढें   न्यायपालिका किसी भी प्रकार के डर, त्रास या राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहनी चाहिए –सपना मल्ल

कार्यक्रम को सम्बोधन करत हुए वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सराबगी ने कहा कि वीरगंज में नेपाली चलचित्र महोत्सव होना वीरगंज के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे नेपाली चलचित्र को मधेश में पुनरागमन के लिए भी सहज बन गया है । इसीतरह वरिष्ठ कलाकार नीर शाह ने कहा कि समय परिवर्तन के साथ साथ भोजपुरी, मैथिली, अवधि, नेवारी आदि भाषा में भी चलचित्र निर्माण होना चाहिउ, तब भी हमारी फिल्म उद्योग सशक्त बन पाएगी ।

यह भी पढें   नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण में अध्यक्ष और ४ सदस्य पदों के लिए खुला आवेदन

कार्यक्रम में नेपाली चलचित्र से जुडे हुए पुराने तथा नयां कलाकार को सम्मान भी किया गया । साथ में बुलबुल, आमा और शुत्रगते ३ चलचित्र प्रदर्शन भी किया गया । कार्यक्रम में अग्रज कलाकार ऋद्दीचरण श्रेष्ठ, नायिका नम्रता श्रेष्ठ, गायक एवम् संगितकार प्रसाद श्रेष्ठ, भोजपुरी एवम् नेपाली चलचित्र के नायक प्रदेशी साह आदि को सम्मान किया गया । कार्यक्रम में वीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष सुवोध कुमार गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, वीरगन्ज उद्योग वाणिज्य के पूर्व अध्यक्ष अशोक वैद्य, प्रदेश सभा सांसद ओमप्रकाश शर्मा आदि वक्ताओं ने अपना–अपना विचार व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *