Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूपन्देही जिला ओमसतिया गांवपालिका में कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारंभ

 

हिमालिनी संवादाता | रूपन्देही रुपन्देही जिला ओमसतिया गांवपालिका 5 सीलवटीया गौरी स्थित श्री सतियामाई मन्दिर के प्रागण में कार्तिक पूर्णिमा के ऐतिहासिक साप्ताहिक मेला का शुभारंभ शुक्रवार से सुरु हुआ। प्राचीन काल से यहा मेला लगते आ रहा है। कात्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन सतियामाई मन्दिर में पूजा कर भक्तजन लोग मन की मुराद पूरा के विश्वास के साथ इस दिन व्रत रहना परम्परा और उसी दिन व्रत रहने के साथ धार्मिक रोहिणी नदी में भक्त स्नान कर विभिन्न रोग से मुक्त होने का विश्वास के साथ नेपाल और भारत के विभिन्न जिल्ला से मेला के लाखो भक्तजन आते है । श्री सतियामाई मन्दिर व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष एवं ओमसतिया गांवपालिका अध्यक्ष हिरा केवट (राहुल) ने बताया है ।

यह भी पढें   सरकार और छात्र आमने-सामने : समाधान संवाद से निकलेगा, टकराव से नहीं

कार्तिक २२ से २८ गते तक चलेगा मेला को मद्देनजर रखते व्यवस्थापन एवम् सुरक्षा व्यवस्थापन को मध्यनजर रखते विभिन्न जगह में ४ सिसि क्यामेरा लगाया गया है । मेला में बिभिन्न जगह से आये दुकानदार उचित व्यवस्थित किया गया है ओमसतिया गांवपालिका के प्रवक्ता एवं वडा नम्बर ६ वडा अध्यक्ष शिव कुमार धवल ने बताया है । मेला का मुख्य दिन कार्तिक २६ गते दिन मंगलबार पूर्णिमा के दिन तय किया गया है । मेला में सांस्कृतिक रामलीला नाँच कार्तिक २२ से २६ गते तक रात में मेला मुल आयोजक समिति संयोजक तथा ओमसतिया गावपालिका वडा नम्बर ५ वडा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुर्मी ने बताया है । कार्तिक २७ और २८ गते मेला में नेपाल के चर्चित पहलवान और भारतीय पहलवान के बीच में कुस्ती महामुकाविला होगा । कुस्ती प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ७५ हजार, द्वितीय पुरस्कार ४० हजार और तृतीय पुरस्कार २५ हजार रुपैयाँ रखा गया है विभिन्न जोडी पहलवान लोगो को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा । मेला में भक्तजन में की सुरछा के नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी, गाउँपालिका प्रहरी तथा स्वयंसेवक के साथ मेला जगह जगह लगाया जायेगा मेला प्रचारप्रसार उपसमिति संयोजक पशुपति यादव ने बताया है ।

यह भी पढें   दांङ में पानी की टंकी के अंदर दो शव मिले

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *