Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इटहरी में एक भारतीय नागरिक सहित दो लोगों की मृत्यु ।

 

इटहरी। सोमवार की अहले सुबह नेपाल के सुनसरी जिला अन्तर्गत इटहरी में हुए सड़क दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गयी। उकत दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री भी घायल हुए है जिसका उपचार विराटनगर तथा धरान के अस्पतालों में चल रहा है। मृतक का शिनाख्त भारतीय नागरिक बी श्री वास्तव के रूप में हुयी है। वहीं महिला का शिनाख्त नही हो सका है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार आज अहले सुबह सड़क परे खड़ी ट्रक में बस ने टक्कर मार दी। घटना का कारण कुहासा बताया जाता है। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस के दो यात्री घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इटहरी पुलिस बस तथा ट्रक को नियंत्रा में लिया है।
शहर के नेताजी चौक के समीप सड़क पर वाहनों का पार्किंग कभी भी जानलेवा हो सकता है। सड़क पर वाहन के पार्किंग किये जाने से यहां नित्य जाम का समस्या बना रहता है वहीं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *