Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही में मधुमख्खी आतंकः ५ व्यक्ति घायल, एक व्यक्ति की मौत !

 

सर्लाही, २१ नवम्बर । सर्लाही जिला में जंगली मधुमख्खी ने चिलने से ५ लोग घायल हो गए हैं, एक बालक की मौत हो गई है । घटना सर्लाही जिला मलंगवा–७ मुसौली स्थित बाँसघारी का है । बुधबार शाम स्थानीय कुछ बच्चों ने मधुमख्खी के ऊपर पत्थरबाजी किया था, जिसके चलते यह घटना हो गई है ।
पुलिस ने कहा है कि घटना में गणेश राय की तीन वर्षीय बेटा किसनकुमार राय की मौत हो गई है । साथ में ३५ वर्षीय चिन्तादेवी राय, उनके पुत्र ४ वर्षीय रविकुमार राय, स्थानीयबासी २४ वर्षीय अंजलीदेवी यादव, ४० वर्षीय वनदेवी यादव और १८ वर्षीय रामध्यान महतो मधुमख्खी की आक्रमण (चिलने से) से घायल हो गए हैं ।
घायल सभी उपचार के लिए मलंगवा स्थित अस्पताल में पहुँच कर अपने–अपने घर वापस हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *