Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में मधेशवादी पार्टी नहीं है, मधेश के नाम से जनता को ठगनेवाले बहुत सारे हैंः निधी

 

महोत्तरी, २१ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधी का मानना है कि मधेश में आज कोई भी मधेशवादी पार्टी नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि मधेश के नाम में गठी करनेवाले तो बहुत सारे हैं । बुधबार महोत्तरी जिला पिपरा में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता निधि ने कहा– ‘मैं शतप्रतिशत सच बोल रहा हूँ– आज नेपाल में मधेशवादी नाम का कोई भी पार्टी नहीं है । मधेशवादी की नाम में जनता के ऊपर छलकपट हो हो रहा है ।’ उन्होंने दावा किया कि एमाले और माओवादी पार्टी की तरह आज मधेशवादी पार्टी भी समाप्त हो चुकी है । उन्होने आगे कहा– ‘अपने नाम के आगे मधेश लिखनेवाले समाजवादी और राजपा ने भी मधेश शब्द को छोड दिया है । शर्म लगनेके बाद उन लोगोंने अपने नाम से मधेश शब्द को हटाया, जनता को धोका में रखा ।’ नेता निधी ने दावा किया कि नेपाली कांग्रेस ही मधेश के लिए सोचनेवाले एक मात्र पार्टी है, जो राष्ट्रीय पार्टी भी है ।
संविधान संशोधन संबंधी प्रसंग में बोलते हुए नेता निधी ने कहा है कि कांग्रेस संविधान संशोधन की पक्ष में है, लेकिन सत्ता में रहनेवाली नेकपा और समाजवादी संशोधन के विपक्ष में होने के कारण ही आज संविधान संशोधन नहीं हो पा रहा है । उन्होंने कहा– ‘नेकपा तो संशोधन ही नहीं चाहती, सत्ता में होने के कारण समाजवादी भी उसके ही समर्थन में है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed