मैं असफल मन्त्री नहीं हूं, बहुत सारे रेकर्ड बनाकर बिदा लिया हूँः महासेठ
काठमांडू, २१ नवम्बर । निवर्तमान भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ ने दावा किया है कि वह असफल मन्त्री नहीं हैं । उन्होंने दावा किया है कि २० महीनों की अवधि में उन्होंने बहुत सारे रेकर्ड कायम किया है, जो देश और जनता के पक्ष में है । बिहीबार नव नियुक्त मन्त्री बसन्त नेम्वाङ को मन्त्रालय में स्वागत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
नेता महासेठ ने कहा– ‘मैंने बहुत सारे रेकर्ड कायम किया है । विगत दिनों में एक साल में ६०० किलोमिटर भी सडक पीच नहीं होता था, लेकिन मेरी कार्यकाल में ९५४ किलोमिटर सडक पीच हुई है । ८–९ से ज्यादा पुल निर्माण नहीं होता था, लेकिन मैंने २४३ पुल निर्माण किया ।’ नव नियुक्त मन्त्री नेम्वाङ को भी महासेठ ने कहा कि वह भी निर्माण जगत में नयां रेकर्ड बनाने में सफल हो सके ।
इधर नव नियुक्त मन्त्री नेम्वाङ ने कहा कि सबसे पहले वह काठमांडू में सडक की जो दुर्दशा है, उससे सुधार कर काम शुरु करना चाहते हैं ।

