Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोती दुग्गड़ बने उद्योग बणिज्य तथा आपूर्ति राज्यमंत्री

 


माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल सरकार ने गुरुवार को  अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए बिराटनगर निवासी  उद्योगपति व संघीय सांसद मोती दुग्गड़ को उद्योग   बाणिज्य तथा आपूर्ति राज्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कराया । शीतल निवास में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने उन्हें पद शपथ ग्रहण कराया । उद्योग संगठन मोरंग, मोरंग ब्यापार संघ का पूर्व बरिष्ट उपाध्यक्ष रहे श्री दुग्गड़ बिराटनगर के बिभन्न संघ संस्था से जुड़े है । श्री दुगड़ नेपाल के सफल उद्योगी के रूप में अपना पहचान स्थापित किये हुए है । बुधबार के संध्या प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपना निवास पर मंत्रिमंडल विस्तार कर 6 मंत्री 3 राज्य मंत्री  को मंत्रिमंडल में समावेश करने का घोषणा किया था । प् । इधर श्री दुग्गड़ को मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्यमंत्री बनने पर उनके शुभचनन्तको में खुशी का लहर है । मारवाड़ी समाज से प्रतिनिधित्व देने पर बिराटनगर के दर्जनों संस्थाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए राज्यमंत्री श्री दुग्गड़ को बधाई दिया है । इधर शपथ ग्रहण  व कार्यभार सम्हालने के बाद दूरभाष पर कहा कि
वह ईमानदारी पूर्वक काम का निष्पादन  करेंगे और उद्योगी व्यपारियो को समस्या को जहाँ तक बन पड़ेगा समाधान करेंगे ।  बताया कि जो जिम्मेवारी मिली है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed