Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भट्टाराई नही तो काजी श्रेष्ठ, ठाकुर या गछेदार प्रधानमन्त्री के लिये नया नाम ।

 

काठमाडू, मंसिर १२ – एकीकृत माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने सहमतीय सरकार का नेतृत्व गठबन्धन के नेता व्दारा ही होने का दाबी किया है। बडा दल के हैसियत से एकीकृत माओवादी से ही नेतृत्व होने का दावा के साथ पुन: प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई का नाम ही आगे किया है ।

आज  राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में  राष्ट्रपति यादव और दहाल के साथ हुई बैठक के दौरान समय सीमा के अन्तर्गत आम सहमति की सरकार नही बनने की  स्थिति पर चर्चा हुइ । राष्ट्रपति यादव व्दारा दिया गया समय सीमा गुरुवार को समाप्त होरहा  है ।

यह भी पढें   रक्तपात, अंधकार और प्रशासनिक उदासीनता: गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में गहराता संकट : अनिल तिवारी

राष्ट्रपति यादव ने गुरुवार को समय सीमा समाप्त होने के बाद पार्टि क्या करेगी और उन्हे क्या करना चाहिए? यह बात  अध्यक्ष  दहाल से पुछा था। दहाल ने कहा कि समय सीमा को बढ़ाने के उलावा और कोई विकल्प नहीं है।शीतल निवास जाने से पहले दहाल लाजिमपाट स्थित अपने निवास मे  प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई और उप प्रधानमंत्री विजय कुमार गछेदार के साथ बैठक किया था ।

दहाल ने कहा कि राष्ट्रीय सहमति की सरकार में वर्तमान बाबूराम भट्टराई के नेतृत्व वाली सरकार को आम सहमति की सरकार बना सकते हैं ।उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टियों भट्टाराई नेतृत्व के लिए सहमत नहीं हैं तो वे नारायण काजी श्रेष्ठ, विजय कुमार गछेदार या महंत ठाकुर के नेतृत्व पर सहमत हो सकते है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed