Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधानसभा से संविधान का निर्माण होना चाहिए : राजदूत जयन्त प्रसाद

 

वागलुंग, २६ नवम्बर । नेपाल स्थित भारतीय राजदूत जयन्त प्रसाद ने नेपाली जनता मिलकर संविधान बनाएंगे तो उसके बाद विकास के लिए भारत हर सहयोग करने को तैयार रहने की बात बताया है । उन्होंने यह भी कहा कि संविधानसभा से ही नये संविधान का निर्माण होना चाहिए । भारतीय भूतपूर्व सैनिक के पेन्सन वितरण कार्यक्रम का अनुगमन के क्रम में आज बागलुङ पहुँचे राजदूत जयन्त प्रसाद ने ऐसा कहा है ।
बागलुङ में कुछ पत्रकारों के बीच उन्होंने कहा– ‘सेना समायोजन के क्रम में दलों के बीच जिस तरह सहमति बनी थी, उसी तरह नये संविधान निर्माण के लिए भी सहमति होना जरुरी है । उसके बाद विकास निर्माण के लिए भारत लगायत अन्य पड़ोसी देश भी सहयोग करेगी ।’ इसी तरह राजदूत जयन्त प्रसाद ने नेपाल में विद्यालय निर्माण, ऊर्जा और अन्य विकास के लिए भारतीय सहयोग जारी रहने की बात भी बताया । नेपाल–भारत मैत्री संघ बागलुङ की सक्रियता में यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ था ।

यह भी पढें   लुम्बिनी प्रदेश सरकार द्वारा २०८३ – ८४ के लिए बजट

७००० के आसपास सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक जो कि म्यागदी,वागलुंग और धौलागिरी क्षेत्र के पर्वतीय जिलों मे रहने वालें हैं इस शिविर से पेंशन प्राप्त करतें हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed