जब तक समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर नहीं आएगी, तब तक एकता सम्भव नहींः महतो
सुनसरी, २६ नवम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी अध्यक्ष मण्डल के संयोजक राजेन्द्र महतो ने कहा है कि जब तक समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर नहीं आएगी, तब तक उसके साथ पार्टी सम्भव नहीं है । सुनसरी सदुरमुकाम इनरुवा में सोमबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में पहचानवादी शक्तियो की एकता भी आवश्यक है, तब भी राजनीतिक परिवर्तन संस्थागत हो सकता है ।
नेता महतो ने कहा– ‘पहचानवादी शक्तियों के साथ एकता आवश्यक है, इसी आवश्यकता को महसूस करके ही हम लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ एकता प्रयास शुरु किया । लेकिन समाजवादी सत्ता में है, सत्ता से बाहर ना आने तक एकता सम्भव नहीं है ।’ उन्होंने दावा किया कि उपेन्द्र यादव को लग रहा है कि अगर समाजवादी सत्ता से बाहर आएगी तो राजपा सत्ता में जाएगी, इसीलिए वह सत्ता छोड़ना नहीं चाहते । नेता महतो ने आगे कहा– ‘लेकिन राजपा सत्ता में जानेवाला नहीं है ।’

