Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र में नई सरकार का खाका तैयार, उद्धव होगें सीएम

 

हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट……मुंबई : महाराष्ट्र की नयी सरकार का खाका तैयार हो गया है। नई सरकार में शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनेंगे। शिवसेना-राकांपा को 15-15 जबकि कांग्रेस को 13 मंत्री पद मिल सकता हैं। विश्वस्त सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस को 13 मंत्री पद के अलावें विधानसभा अध्यक्ष का पद भी दिया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना को पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। इस पर तीनों दलों के बीच सहमति बन गई है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री का व्यवहार जिम्मेदारी से अधिक उदासीनता को दिखाता है – महेश बस्नेत

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार नयी सरकार में शिवेसना को मुख्यमंत्री के अलावा 14 मंत्री पद मिल सकता है। जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को उप मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्री पद दिये जा सकते हैं। महाराष्ट्र की सरकार में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में मंत्रियों की संख्या कुल सदस्य संख्या का 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है। महाराष्ट्र की नई विधानसभा में शिवसेना के 56, राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं।

यह भी पढें   धादिङ में दो बसों की टक्कर... ३७ लोग घायल

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित उद्धव ठाकरे ने आज राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। दिन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल एवं अन्य के साथ पवार की बातचीत के मद्देनजर दोनों शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। शरद पवार एवं शिवसेना नेता ठाकरे ने अपने मंत्रिपरिषद एवं बृहस्पतिवार शाम को शिवाजी पार्क में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। जबसे शिवसेना ने राकांपा एवं कांग्रेस गठबंधन से संपर्क किया है तब से पवार सरकार गठन के लिए तीनों पार्टियों के बीच बातचीत का केंद्र रहे हैं।
अब यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि उद्धव ठाकरे के बुलावे पर केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता शपथ ग्रहण समारोह में आते हैं या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *