२५ हजार घूस के साथ नगरपालिका सचिव गिरफ्तार
काठमांडू, २९ नवम्बर । काठमांडू जिला स्थित गोकर्णेश्वर नगरपालिका–५ के वडासचिव २५ हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । अख्तियार स्रोत का कहना है कि अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग टंगाल से परिचालित टोली ने वडासचिव (खरिदार) विदेश बास्कोटा को बुधबार गिरफ्तार किया है ।
स्रोत के अनुसार घर जग्गा एकीकृत कर और व्यवसाय पंजीकरण के लिए पहुँचे सेवाग्राही से उन्होंने २५ हजार घूस मांग किया था । अख्तियार टोली ने बास्कोटा को सोही नगरपालिका वार्ड नं. ६ स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर परिसर से गिरफ्तार किया है ।

