Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री यादव और मुख्यमन्त्री पोखरेल निर्वाचन आचारसंहिता उलंघनकर्ता ! कूल १६ शिकायत दर्ज

 

काठमांडू, २९ नवम्बर । उप–चुनाव के दौरान आचार संहिता उलंघन संबंधी १६ शिकायत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत हुई है । आयोग स्रोत ने कहा है कि आचार संहिता उलंघन संबंधी मीडिया से प्रकाशित समाचारों को भी आयोग ने नोटिस किया है, इसीलिए उलंघन संबंधी मुद्दा की संख्या और भी बढ़ सकती है, समाचारों की कटिङ हो रहा है । लेकिन लिखित रुप में अभी तक १६ मुद्दा आयोग में दर्ज है ।
आचार संहिता उलंघन संबंधी शिकाय सत्ता पक्ष और प्रतिपक्षी दोनों दलों की ओर से है । विशेषतः आचार संहिता विपरित सवारी साधन संचालन संबंधी शिकायत ज्यादा दर्ज है । उसके बाद नेताओं की भाषण का विषय, पदीय दुरुपयोग आदि भी शिकाय का विषय रहा है । केन्द्रीय सरकार के उपप्रधान एवं कानून मन्त्री उपेन्द्र यादव (महोत्तरी, पिपरा) की भाषण और प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल (दाङ, घोराही) की भाषण के विरुद्ध भी आचार संहिता उलंघन के आरोप में शिकायत दर्ज है ।
दावा किया है कि मन्त्री यादव और मुख्यमन्त्री पोखरेल ने जो भाषण किया है, वह निर्वाचन आचार संहिता के विपरित है । स्मरणीय है, कल शनिबार प्रतिनिधिसभा, प्रदेशसभा, नगर तथा गांवपालिका प्रमुख एवं सदस्यों के लिए कूल ५२ सिटों में उप–चुनाव हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com