Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में मुस्लिम समुदाय के ऊपर दमन, नेपाल रिपब्लिक पार्टी द्वारा खेद व्यक्त

 

काठमांडू, १ नवम्बर । चीन में मुस्लिम समुदाय के ऊपर हुए दमन के प्रति नेपाल रिपब्लिक पार्टी ने खेद व्यक्त किया है । एक प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए पार्टी ने कहा है कि तिब्बती बौद्ध धर्मावलम्बी के ऊपर लम्बे समय से दमन कर रहे चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी ने सिन्जियान प्राप्त में लाखों मुस्लिम के प्रति दमन किया है, इसके प्रति रिपब्लिक पार्टी आक्रोश व्यक्त करती है ।
पार्टी प्रमुख सिद्धार्थ गौतम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कम्युनिष्ट विचारधार के प्रति असहमत लोगों को भौतिक करुप में ही समाप्त करने में कम्युनिष्ट पार्टी उत्साहित होती है, इसीलिए चीन बुदिष्ट और मुस्लिम समुदाय के प्रति आततायी व्यवहार करता है । विज्ञप्ति में आगे कहा है– ‘प्रजातन्त्र, मानव अधिकार और अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता विरोधी असभ्य एवं सर्वसत्तावादी चरित्र पुनः एक बार सामने आया है । दलाई लामा की अवतार घोषणा करनेवाले तिब्बती जनता कीप् नितान्त धार्मिक मुद्दा में भी हस्तक्षेप करनेवाले चीन दुष्प्रयास सर्वथा अक्षम्य है ।’
चीन, कम्युनिष्ट विचारधा और विश्व राजनीतिक परिदृश्य के बारे में चर्चा करते हुए रिपब्लिक पार्टी ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि चीन की विक्षिप्त महत्वाकांक्षा और सर्वसत्तावादी आकांक्षा के विरुद्ध पूरा विश्व एक होनी की आवश्यकता है । इसके साथ नेपाल में चीनी चलखेल और प्रभाव के बारे में विज्ञप्ति में चर्चा की गई है । जहां उल्लेख है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की सहयोग से नेपाल के ऊपर चलखेल करने की अधिकार चीन को नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com