Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री 5 महाराजाधिराज ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव सरकार का भैरहवामें भव्य स्वागत,युवा वर्ग पूर्व राजा को देखने के लिए उमड़ पड़े

 

 

महेश गुप्ता रूपन्देही

रूपन्देही जिला भैरहवा में पूर्व राजा श्री 5 महाराजाधिराज ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए शिव सेना नेपाल रुपन्देही एवं राष्ट्रीय एकता समाज रुपन्देही वरिष्ठ कार्यकर्ता लगायत विभिन्न संस्था लोग और स्थानीय लोगो ने भव्यरूप से स्वागत किया । ।


श्री 5 महाराजाधिराज ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव सरकार ने आये हुए अतिथियों द्धारा लाये गये बुके एवम् दोसल्लाह ,माला पहनकर शिवकार कर हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतियों पर होगी चर्चा

रविवार की शाम श्री 5 महाराजाधिराज ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव सरकार जब भैरहवा गौतम बुद्ध विमान स्थल में पहुचे तभी छोटे छोटे बच्चों एवम् महिला, पुरुष सहित शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने भव्यरूप स्व स्वागत किया। और जुलूस निकाल कर पूरे नगर का भ्रमण किया।

शिवसेना नेपाल रुपन्देही जिला अध्यक्ष बिपिन मल्लिक ने बताया कि विगत दिनो एक अभियान चलाकर रुपन्देही जिला में हर घर राजा घर-घर राजा का अभियान चलाया गया था। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने की इच्छा प्रकट किए थे।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार ने 14 जिलों में आपदा पूर्वतैयारी तेज की

 

आज मंसीर 15 गते रविवार को भैरहवा गौतम बुद्ध विमान स्थल में छोटे छोटे बच्चों एवम् महिला, पुरुष सहित शिव सेना नेपाल रूपन्देही के कार्यकर्ताओं ने भव्यरूप से स्वागत किया।

मंसीर 16 गते सोमवार प्रदेश नंबर 5 बुटवल पर्रोहा 108 शिवलिङ्ग बोलबम

मंसीर 17 गते मंगलवार मर्चवारी माई मन्दिर ,मर्चवार रूपन्देही,राम जानकी हनुमान मन्दिर भैराहवा

मंसीर 19 गते विहीवार भगवती मन्दिर तानसेन ,पाल्पा

मंसीर 20 गते शुक्रवार पशुपति मन्दिर गोरुसिंगे ,कपिलवस्तु

यह भी पढें   आज इन प्रदेशों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

 

मंसीर 21 गते शनिवार पाल्ही भगवती मन्दिर पाल्ही नवलपरासी में पहुंच कर भगवती माता का दर्शन कर अपने कार्यकर्ता एवम् अपने लोगों की जन समस्या सुनेंगे ।

 

स्वागत् कार्यक्रम में मूल व्यवस्थापन समिति संयोजक शक्ति सापकोटा, पूर्व मंत्री प्रकाश चित्रकार ,रमेश शर्मा, बसंत विक्रम शाहि, पूरन राना, सारदा पोखरेल, राम अवतार यादव ,रवि रौनियार ,प्रमोद चंचल, जगरनाथ अग्रहरी लगायत सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com