Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी की ‘जमानत’ जफ्त !

 

२ दिसम्बर काठमांडू । देश को ही टूकड़ा करने की ख्वाब देखकर राजनीति शुरु करनेवाले डा. सीके राउत मूलधार की राजनीति में वापस होकर चुनाव में भी सहभागी हो गए । हाल में सम्पन्न उप–चुनाव में प्रदेश २ स्थित विभिन्न स्थानीय निकायों में उनके नेतृत्व में रहे ‘जनमत पार्टी’ की ओर से उम्मीदवारी भी दी गई । लेकिन पार्टी की सभी उम्मीदारों की ‘जमानत जफ्त’ हो गया ।
स्मरणीय है कि चुनाव से पहले एक समय पुराने दलों की तुलना में तराई–मधेश में सिके राउत आकर्षण का केन्द्र था, उनके नेतृत्व में गठित ‘जनमत पार्टी’ की चर्चा भी कम नहीं रही । लेकिन उप–चुनाव में सहभागी सभी उम्मीदवारों को जनता कि जनमत प्राप्त नहीं हो सका । यहां तक की सभी उम्मीदवारों को मिलाकर जनमत पार्टी ने ५ सौ भी वोट प्राप्त नहीं की ।
इस निर्वाचन से उनके द्वारा उठाये गए मुद्दे को कितना जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, इसे एक परीक्षण के रुप में भी देखा गया है । जनमत पार्टी गठन कर ‘लाउडस्पीकर’ चुनाव चिन्ह के साथ राउत ने अपने ९ उम्मेदवार को चुनावी मैदान में उतारा था । परन्तु कोई भी उम्मेदवार सन्तोषजनक मत नहीं ला पाया । कोई उम्मेदवार तो सिर्फ शुन्य मत में ही सिमित हो गए । जैसे की महोत्तरी जिला पिपरा गांवपालिका के अध्यक्ष के रुपमें उतरे अंजनीदेवी मण्डल को ले सकते हैं, उन्होंने एक भी मत प्राप्त नहीं किया । मोरङ जिला स्थित धनपालथान गांवपालिका–२ में उम्मीदवार रहे चनरादेवी मण्डल ने सिर्फ १ वोट प्राप्त की ।
जनमत पार्टी के उम्मीदवारों में से सबसे अधिक मत महोतरी जिल स्थित बलवा नगरपालिका–२ के उम्मीदवार बिरेन्द्र कुमार साह को मिला है । उन्होंने २२३ मत प्राप्त किया । इसीतरह दूसरे नम्बर पर सिरहा जिला स्थित कल्याणपुर नगरपालिका–१२ के उम्मीदवार मो. अताउल रहमान हैं । उन्होंने १६० मत प्राप्त किया ।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में 9 कोरियाई नागरिक समेत कई नेपाली मजदूर लापता,सरकार द्वारा निजी हेलीकॉप्टरों को रेस्क्यू की अनुमति नहीं

देखिए जनमत पार्टी के उम्मीदवार और प्राप्त मतपरिणाम

बलवा नगरपालिका – २ महोत्तरी

बिरेन्द्र कुमार साह – २२३

कल्याणपुर नगरपालिका – १२ सिरहा

मो. अताउल रहमान – १६०

हरिपूर्वा नगरपालिका – १ सर्लाही

दिनेश राय यादव – ५२

गढीमाई नगरपालिका – २ रौतहट

राधेश्याम साह बनिया – १२

छिन्नमस्ता गाउँपालिका – ११ सप्तरी

दिनेशकुमार यादव – ११

बलवा नगरपालिका – ८ महोत्तरी

फुलकुमारी देवी – ९

बारागढी गाउँपालिका – १ बारा

यह भी पढें   धादिङ के कृष्णभीर में सड़क धंसने से मुग्लिंग–काठमांडू राजमार्ग पूरी तरह बंद

शंकर प्रसाद चौधरी – ३

धनपालथान गाउँपालिका – २ मोरङ

चनरादेवी मण्डल – १

पिपरा गाउँपालिका अध्यक्ष – महोत्तरी

अंजनीदेवी मण्डल – ०

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com