Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप–चुनाव ने भ्रष्टाचार और अराजकता को ही अनुमोदन किया हैः मिश्र

 

काठमांडू, २ दिसम्बर । साझा पार्टी के संयोजक रवीन्द्र मिश्र ने उप–चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नयां चुनाव ने पुनः भ्रष्टाचार और अराजकता हो ही अनुमोदन किया है । कास्की–२ का प्रतिनिधिसभा मत परिणम सार्वजनिक होने के बाद सामाजिक संजाल ट्वीटर में अपना विचार रखते हुए मिश्र ने कहा है कि उप–निर्वाचन मार्फत पुनः भ्रष्टता और असक्षमता को ही अनुमोदन किया है ।
मिश्र ने समाजिक संजाल में लिखे हैं– ‘उप–चुनाव में निश्चित समायवधि में साझा पार्टी ने जो किया, उससे स्पष्ट होता है कि हम लोगों को थप परिश्रम करना चाहिए । इसके साथ–साथ मत परिणाम से स्पष्ट होता है कि फिर भी भ्रष्टता, असक्षमता, काण्ड के ऊपर काण्ड, नेताओं की मोजमस्ती, संसदों में खाली कुर्सी, युवा पलायन, देश का दोहन सभी को अनुमोदन किया है, जो चिन्ता का विषय है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *