Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाङ से प्रदेशसभा में नेकपा उम्मीदवार विमला विजयी

 

दाङ, २ दिसम्बर । दाङ जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ (ख) से नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) उम्मीदवार विमला खत्री प्रदेशसभा सदस्य के रुप में निर्वाचित हुई है । खत्री ने २४६८६ मत प्राप्त की है । उनके निकटम प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कांग्रेस उम्मीदवार केशव आचार्य ने १९१८२ मत प्राप्त किए हैं । इससे पहले (वि.सं. २०७४) के चुनाव में यहाँ से नेकपा के ही उत्तरकुमार ओली विजयी हुए थे । विमला उत्तर कुमार के ही धर्मपत्नी हैं ।
यहां तीसरे स्थानपर साझा पार्टी के उम्मीदवार शिवकुमार चौधरी हैं । चौधरी ने २६६ मत प्राप्त किए हैं । इसीतरह राप्रपा के भुपाल रावत ने २२५, समाजवादी के डिल्लीबहादुर डाँगी ने १५४, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी संयुक्त के छोटीलाल थारु ने १३८, नेकपा माले के हरिप्रसदा डाँगी ने १०३ मत प्राप्त किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *